Home चर्चा में नगर पंचायत बाराद्वार कार्यालय परिसर में पत्रकार को मिली धमकी नगर पंचायत...

नगर पंचायत बाराद्वार कार्यालय परिसर में पत्रकार को मिली धमकी नगर पंचायत बाराद्वार में धमकी गैंग सक्रिय

200
0

ना अधिकारी ना कर्मचारी ना तो जनप्रतिनिधि फिर कार्यालय में इनका जमावड़ा क्यों

कल शाम लगभग पांच बजे के आसपास टी एन पी चैनल के जिला संवाददाता निशिथ तिवारी ने थाना पहुंचकर आवेदन थाना प्रभारी को सौंप कर धमकी देने वाले युवक पर कार्यवाही की मांग की है।
अपने आवेदन में निशिथ तिवारी ने लिखा है कि उनके द्वारा नगर पंचायत में आरटीआई लगाया गया था जिसका जबाब लेने वो नगर पंचायत पहुंचे थे सीएमओ से मुलाकात नहीं होने पर वह कार्यालय से बाहर निकला नगर पंचायत परिसर में उपस्थित मोतीलाल कुर्रे पिता गुणसागर कुर्रे निवासी वार्ड नंबर बारह ने उन्हें रोका और कहा कि झूठी खबर चलाते हो, हमेशा नगर पंचायत के विरोध में खबर लगाते हो सतनामी से मार खाना चाहते हो ऐसी धमकी दी तथा नगर पंचायत नहीं आने की धमकी देते हुए कहा कि अगर यहां आए तो समाज के लोगों से पिटवाऊंगा और रिपोर्ट भी लिखवाऊंगा।इस प्रकार से धमकी देने वाले के ऊपर कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

घटना के पश्चात जब मिडिया ने पतासाजी की तो पता चला धमकी देने वाला सक्श ना तो वहां का कर्मचारी है ना जनप्रतिनिधि है फिर ऐसे लोगों का नगर पंचायत कार्यालय में जमावड़ा क्यों लगा रहता है जो पत्रकार को धमकी देने से नहीं घबराते हैं तो आम जन अगर अपनी बात रखने वहां जाए और उसकी बात अगर इन्हें बुरी लग गई तो ये लोग उनके साथ कैसा व्यवहार करेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय समय के पश्चात जब अधिकारी, कर्मचारी यहां से चले जाते हैं तब भी इनका जमावड़ा यहां लगा रहता है जिससे कार्यालय के गोपनीय दस्तावेज सहित अन्य चीजें कितनी सुरक्षित है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here