Home चर्चा में सहकारिता कर्मचारी संघ की जायज मांगों को पूरा करे सरकार: रेखचंद जैन

सहकारिता कर्मचारी संघ की जायज मांगों को पूरा करे सरकार: रेखचंद जैन

4
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

कर्मियों की हड़ताल और मांगों का समर्थन किया पूर्व विधायक जैन ने 
जगदलपुर। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सहकारिता कर्मचारियों की मांगों और हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार इन कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें।
बस्तर संभाग सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा जगदलपुर के कृषि ऊपज मंडी प्रांगण में अपनी चार सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शनकिया जा रहा है। आज जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगो का धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन किया।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि सहकारी समिति कर्मचारी संघ की मांगें जायज हैं। सहकारी समितियां शासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो धान खरीदी और किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं, शासन को इनकी मांगो पर गभीरता पूर्वक विचार कर समाधान करना चाहिए। श्री जैन ने कहा कि सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो धान खरीदी प्रभावित होने का खतरा पैदा हो सकता है और किसान परेशानी में पड़ सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार तुरंत सकारात्मक कदम उठाए।इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमू उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, विजय सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here