पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
जीपीएम जिले के पेण्ड्रा में आयोजित मतदाता सूची के पूर्ण रक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यशाला में कोरबा लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यशाला में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची का पूर्ण रक्षण लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे अपने क्षेत्र में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक के. के. धुरू, हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान, पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल जमनीपाली ,ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, मतदाता जागरूकता अभियान चलाने और सूची में त्रुटियों के सुधार हेतु रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पेण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास तथा आभार जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने किया sir कार्यशाला में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।









