Home खेल ईडन में बुमराह का कहर, साउथ अफ्रीका 159 रन पर ढेर

ईडन में बुमराह का कहर, साउथ अफ्रीका 159 रन पर ढेर

134
0

 इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने तीसरे सेशन की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर समेट दी। मेहमान टीम 55 ओवर ही खेल सकी। जसप्रीत बुमराह ने घातक पंजा मारा। उन्होंने 14 ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन 31 एडेन मार्कराम ने बनाए। रयान रिकेलटन ने 23 रन जुटाए। टोनी डी जोरजी और वियान मूल्डर के बल्ले से 24-24 रन निकले। कप्तान टेंबा बावूमा 3 रन समेत पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था। लंच ब्रेक तक तीन विकेट खोने के बाद साउथ अफ्रीका ने और 5 विकेट दूसरे सेशन में गंवाए। साउथ अफ्रीका को एडन मार्करम और रयान रिकल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे, लेकिन इसके बाद टीम संघर्ष करती नजर आई और 159 रन पर ढेर हो गई। ईडन गार्डन्स मैदान में पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीकी टीम का पहली पारी में सबसे कम स्कोर 222 रन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here