Home चर्चा में डी ए वी स्कूल उलनार में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल...

डी ए वी स्कूल उलनार में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

117
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है। बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों की खुशियां, उनके अधिकारों और उनके उज्जवल भविष्य के लिए जागरूकता फैलाना है।पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वस्थ जीवन दिए जाने की जरूरत है उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। इसी क्रम में डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मोत्सव बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें प्राचार्य मनोज शंकर जी के मार्गदर्शन में बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा शिक्षकों के द्वारा करवाई गई जिसमें शिक्षकों के द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई।बाल दिवस का शुभारंभ पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के छायाचित्र मे तिलक पुष्प अर्पित करते हुए की गई। प्राचार्य श्री मनोज शंकर जी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आज के दिन के महत्त्व के बारे संबोधित करते हुए सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी एवं स्वतंत्रता आंदोलन और आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी के योगदान एवं उनके प्रयासों की सराहना की तत्पश्चात प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा दीपावली कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित अंतर स्तरीय प्रतियोगिता जैसे पूजा थाल सजाओ, दीप सजाओ,रंगोली बनाओ प्रतियोगिता इत्यादि में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।प्राचार्य ने अपने संबोधन मे बच्चों को आगे बढ़ने और स्कूल में सहयोग की प्रतिबद्धता जताई एवं सभी बच्चों को लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सतत परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर कक्षा एल के जी से दूसरी तक के नन्हें मुन्हे बच्चों ने उत्साह पूर्वक विभिन्न प्रकार के खेल में भाग लिया।अंत में सभी बच्चें टॉफिया पाकर खुश लग रहे थे। अंत में शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here