रिपोर्ट-खिलेश साहू
बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों ने पूरे देश में राजनीतिक माहौल को गर्माया, वहीं जीत की खुशी की गूंज छत्तीसगढ़ के कुरूद तक सुनाई दी। चुनाव के परिणाम आते ही कुरूद भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल छा गया। बिहार में भाजपा-नीत गठबंधन की प्रभावी बढ़त और निर्णायक जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जमकर खुशी मनाई।
कुरूद मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर जश्न की शुरुआत की। बिहार में आए नतीजों को केंद्र की विकास नीति और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बताते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि बताया।
इस मौके पर मालकराम साहू, टिकेश साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, थानेश्वर साहू, आदर्श चंद्राकर, तेज़न साहू, भोज साहू, थानू राम साहू, टिकेश साहू (मिक्की), खुबलाल साहू, योगेश साहू, जितेंद्र बांधेकर सहित कार्यालय के समस्त स्टाफ और कुरूद मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएँ देकर खुशी साझा की।
कुरूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा—बिहार के नतीजे केवल एक चुनावी जीत नहीं, राष्ट्र की जनता द्वारा विकास और स्थिर शासन के पक्ष में दिया गया बड़ा संदेश हैं।









