Home धर्म व त्यौहार 15 नवम्बर 2025, शनिवार – धनु राशी जातकों के करियर में मिलेगी...

15 नवम्बर 2025, शनिवार – धनु राशी जातकों के करियर में मिलेगी तरक्की, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

320
0

आज का पंचांग 

तिथिएकादशी26:37 तक
नक्षत्रउत्तराफाल्गुनी23:34 तक
प्रथम करणबव13:40 तक
द्वितीय करणबालव26:37 तक
पक्षकृष्ण
वारशनिवार
योगविष्कुम्भअहोरात्र
सूर्योदय06:44
सूर्यास्त17:26
चंद्रमासिंह
राहुकाल09:25-10:45
विक्रमी संवत्2082
शक संवत1947विश्वावसु
मासमार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:44-12:27

 

 

मेष
शुभ रंग: हरा

आज आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको संतान के मन में चल रही  उलझनों को भी जानने का मौका मिलेगा। आपको आज कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी, नहीं तो यह आपके रिश्तों में दरार खड़ी करेगी।

वृषभ
शुभ रंग: लाल

आज का दिन राजनीति की ओर काम कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको बेवजह की थकान रहेगी, लेकिन आप अपने कामों को समय से निपटाएंगे। आप अपनी सेहत को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले, क्योंकि आपकी कोई समस्या बढ़ेगी, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगी। आपको किसी के बहकावे में कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा और खान-पान में लापरवाही आपकी किसी बीमारी को बढ़ा सकती है।

मिथुन
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन आपको मिलेगा और किसी पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई मुकदमा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

कर्क
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। धन संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके बॉस का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप बिजनेस की  योजनाओं में कोई बदलाव करेंगे, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य करें।

सिंह
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आज खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचें, जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई स्कॉलरशिप पार्टी मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं और अपने रुके हुए धन को निकालने की कोशिश से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती है और किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

कन्या
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव तो आएंगे, लेकिन फिर भी आपकी हिम्मत अधिक रहेगी। आपके अंदर  ऊर्जा रहने से आप काफी खुश रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।

तुला
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव में कोई बदलाव करने की सोचेंगे। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और संतान के मनमाने व्यवहार के कारण भी आप परेशान रहेंगे। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।

वृश्चिक
शुभ रंग: केसरी

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको काम को लेकर कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी भी करेंगे। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी प्रॉपर्टी की डील को लेकर जल्दी फैसला लेना होगा, नहीं तो वह आपके हाथ से निकल सकती है।

धनु
शुभ रंग: हरा

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवन साथी को करियर में तरक्की मिलेगी और आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपके पिताजी आपके कामों से काफी खुश होंगे। आपको कोई उपलब्धि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। विद्यार्थियों की कोई नया कोर्स करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें।

मकर
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आप अपने आलस्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। नौकरी में बदलाव को लेकर आप कोई योजना बना सकते हैं। आपके किसी फैसले को लेकर परिवार के सदस्य नाराज रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को एक नई दिशा मिलेगी।

कुंभ
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करें। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर परेशान थे, तो वह अपने गुरुजनों से बातचीत करके उस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। आप अपनी संतान से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन
शुभ रंग: पीला 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपनी चिंताओं को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। आप अपने माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here