बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया। बस्तर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री श्री साय और विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, महापौर संजय पांडेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।










