Home चर्चा में सुकमा मुठभेड़ में नक्सलियों का बड़ा झटका — कथित मास्टरमाइंड माड़वी देवा...

सुकमा मुठभेड़ में नक्सलियों का बड़ा झटका — कथित मास्टरमाइंड माड़वी देवा भी ढेर

22
0
सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक
सुकमा में मुठभेड़; तीन नक्सली मारे गए, हथियार बरामद 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में सीआरपीएफ, डीआरजी व बस्तर फाइटर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह सुबह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन ईनामी नक्सलियों के मारे जाने और मौके से हथियार बरामद होने की खबर है। जंगल में सुरक्षा बलों का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
मारे गए नक्सलियों की पहचान इस प्रकार है: माड़वी देवा (जन-मिलिशिया कमांडर, स्नाइपर विशेषज्ञ), पोडियम गंगी (Cultural & Communications–CNM कमांडर), और सोडी गंगी (कोंस्तरम एरिया कमेटी के सचिव)।
नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकले सुरक्षा बलों टीम के साथ सुबह नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें तीन ईनामी नक्सलियों मारे जाने और मौके से हथियार बरामद होने की सूचना है। खबर की पुष्टि करते हुए एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि जवान मौके पर मौजूद हैं और हम उनके संपर्क में हैं। जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के चिंतागुफा और भेज्जी थाना क्षेत्र के कारीगुंडम एवं तुमलापाड़ इलाके में आज सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जाता है कि जवान जब सर्चिंग करते हुए उस इलाके में पहुंचे तो घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कारवाई की। इस मुठभेड़ में एसीएम रैंक के तीन नक्सलियों मारे जाने की खबर है और हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल मुठभेड़ रुक गई है और जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। तुमालपाड़ मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।मुठभेड़ स्थल से .303 राइफल, बीजीएल लांचर्स एवं अन्य हथियार, गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। अनेक निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाला मिलिशिया कमांडर नक्सली माड़वी देवा भी तुमालपाड़ मुठभेड़ में मारा गया है। माड़वी देवा पांच लाख का ईनामी था। साथ ही दो महिला नक्सलियों सहित कुल 3 नक्सलियों के शव टीम द्वारा बरामद किए गए हैं। माड़वी देवा जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर स्पेशलिस्ट एवं कोंटा एरिया कमेटी सदस्य रहा है। मारी गई महिला नक्सलियों में पोड़ियम गंगी कोंटा एरिया कमेटी सीएनएम कमांडर इनामी 5 लाख और सोड़ी गंगी किस्टाराम की एरिया कमेटी सदस्य इनामी 5 लाख शामिल हैं।सरेंडर ही विकल्प: आईजी
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा है कि माओवाद अब बस्तर में अपने अंतिम चरण में है और माओवादी कैडरों के लिए हिंसा का मार्ग छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन की पकड़ टूट चुकी है और अब उनकी दहशत व भ्रम की साजिश बस्तर में नहीं चलेगी। आईजी ने बताया कि पुलिस, सुरक्षा बलों और विभिन्न हितधारकों की संयुक्त कार्रवाई से बस्तर में बचे हुए नक्सली ठिकानों का तेज़ी से सफाया किया जा रहा है। बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक कुल 233 माओवादी मारे जा चुके हैं, जो माओवाद की निर्णायक पराजय का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here