Home चर्चा में एसआईआर भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे को मजबूती प्रदान करने की एक अहम्‌...

एसआईआर भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे को मजबूती प्रदान करने की एक अहम्‌ प्रक्रिया : राहुल असरानी

16
0

दंतेवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी राहुल असरानी ने कहा है कि एसआईआर भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे को मजबूती प्रदान करने की एक अहम्‌ प्रक्रिया है, जिसे निर्वाचन आयोग सम्पादित कर रहा है। श्री असरानी ने कहा कि भाजपा इस कार्य में अपने बीएलए के जरिए यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूट न जाए और अपात्र व फर्जी मतदाता इस सूची में रह न जाए।
श्री असरानी ने कहा कि एसआईआर की दृष्टि से अंदरूनी क्षेत्रों में आने वाली दिक्कतों के लिए भी रणनीति तैयारी करना है। एसआईआर देश में कोई पहली बार नहीं हो रहा है। देश में चुनावी प्रक्रिया के शुद्धिकरण और सशक्तीकरण के लिए चुनाव आयोग यह काम कर रहा है। श्री असरानी ने कहा कि इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता घर–घर जाकर हर मतदाता का सटीक सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here