बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर सोमवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी पहुंचे। एयरपोर्ट पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया। जगदलपुर स्थित जगतू माहरा बस्तर हाई स्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री श्री साय और विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री श्री कश्यप, शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर निगम के एमआईसी के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, आईजी सुंदरराज पी., कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारियों ने भी सीएम का स्वागत किया।









