रिपोर्ट-खिलेश साहू
प्राथमिक कृषि साख समिति बागतराई में धान खरीदी कार्य का पूजा-अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ सहकारी समिति के सदस्य, एवं किसान बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में धान खरीदी परिसर में पारंपरिक विधि से पूजा की गई और धान उपार्जन प्रक्रिया का आरंभ हुआ। किसानों ने नई खरीदी प्रणाली के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धमतरी विधानसभा के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के संरक्षण और उत्थान के लिए लगातार सार्थक कदम उठा रही है, धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व सरल बनाने का प्रयास किया गया है, जिससे किसानों को समय पर उचित मूल्य प्राप्त हो सके। जिसके लिए सरकार द्वारा 3100 प्रति क्विंटल कि दर पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, उन्होंने उपस्थित किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान होगा, उनकी फसल सुरक्षित और समय पर खरीदी जाए, यही हमारे प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इंदर चोपड़ा ने समिति के समस्त कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को सफल खरीदी संचालन हेतु शुभकामनाएँ भी दीं। अपने संबोधन में रांवा मण्डल अध्यक्ष अमन राव ने कहा कि किसान देश और समाज की रीढ़ हैं, सरकार द्वारा लागू की गई नई खरीदी प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ी है और किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे लिए परिवार की तरह हैं, उनकी प्रत्येक परेशानी और आवश्यकता को प्राथमिकता के साथ समाधान तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। धान खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर किसान सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं।अमन राव ने किसानों को उत्साहपूर्वक खरीदी प्रक्रिया में भाग लेने और नियमों का पालन करने की अपील की।इस अवसर पर धान खरीदी आरंभ कार्यक्रम में मुरारी यदु (प्राधिकृत), देहुती साहू (जनपद सदस्य), चन्द्रेश चांद (सरपंच मड़ाईभाठा ), पीतेश ठंडन (सरपंच कुर्रा),पुष्पा ध्रुव (सरपंच बागतराई),परमेश्वर साहू (पूर्व अध्यक्ष सोसाइटी),माधव साहू ,प्रभूराम, महेश साहू,रीखम राव, अजब देवांगन, धनीराम, गुनेश्वर साहू,गोपाल साहू,अवध राम,बलराम, नरेन्द्र साहू,झुम्मन साहू,धनीराम सिन्हा,आशा राम,लीलाराम नेताम व किसान उपस्थित हुए।









