बस्तर संवाददाता -अर्जुन झा
= एसोसिएशन के प्रतिनिधि मिले मौजूदा जेडी से =
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मुद्दों को लेकर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक बस्तर को ज्ञापन सौंपा। जिले में रिक्त पद होने के बावजूद अन्य जिले में नियम विरुद्ध पदस्थापना, कांकेर जिले की प्राथमिक शालाओं के पदोन्नत 94 प्रधान पाठकों को यथावत रखने, पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि तत्कालीन संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर राकेश पांडे द्वारा मनमाने तौर पर शिक्षकों को परेशान करने के लिए कांकेर जिले के 94 पदोन्नत सहायक शिक्षकों के प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला के पदांकन को निरस्त कर दिया गया था। इसके कारण जिले के पदोत्रति प्राप्त प्रधान पाठक मानसिक रूप से परेशान हैं जिसे यथावत रखा जाए। स्कूल विभाग मंत्रालय के परिपत्र के परिपालन में ओपन काउंसिल के माध्यम से पर्दाकन किये जाने के निर्देशा के परिपालन अनुमोदित कुल 320 रिक्त पद पर पदोन्नति दी गई है। कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग जगदलपुर के पत्र में जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर को पदस्थ 94 प्रधानाध्यापक पदोन्नति आदेश को निरस्त किया गया, उस आदेश को तत्कात रद्द कर यधावत रखा जाए। कांकेर जिले में शासन के युक्तियुक्तकरण नियम का उल्लंघन कर खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा धज्जियां उड़ाते हुए मनमानी
की गई है। जिले के मिडिल स्कूलों में 54 से भी अधिक रिक्त पद होने के बावजूद जिते के शिक्षकों का अन्य जिले में पदांकन कर दिया गया है व ऐसी शालाओं में पोस्टिंग कर दी गई जहां पद नहीं है। ऐसे शिक्षकों को यथावत जिले की रिक्त संस्थाओं में पदस्थ कर संपूर्ण प्रकरण की उच्च सतरीय जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला सहायक शिक्षक से शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला के पदों पर शीघ्र ही पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।










