विस्तृत खबर:
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बस्तर सांसद माननीय महेश कश्यप आज दोपहर 2:00 बजे शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितालंका दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। सांसद कश्यप यहां आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और आदिवासी समाज की परंपराओं, गौरवशाली इतिहास तथा जनजातीय नायकों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत संयोजक एवं सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माननीय गोरखनाथ बघेल उपस्थित हैं, जो जनजातीय समुदाय की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत, सुरक्षा एवं अधिकारों पर महत्वपूर्ण संबोधन देंगे।

इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जनपद उपाध्यक्ष रमेश गावड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महाविद्यालय प्रबंधन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवपूर्ण माहौल मिलेगा।
जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन न केवल आदिवासी विरासत को सम्मान देने का अवसर है, बल्कि युवाओं को अपनी संस्कृति, इतिहास एवं पहचान से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम है।









