बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
मंगलवार को राज्य शासन एवं कलेक्टर बस्तर एस हरीश के आदेशानुसार समस्त विभाग को नशा मुक्त अभियान की 5 वी वर्षगांठ पर राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त हेतु शपथ समारोह का आयोजन किया जाना था इसी तारतम्य में शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर.बघेल डीएमसी अशोक पाण्डे,एपीसी राकेश खापर्डे के निर्देश पर जिला के समस्त शालाओं में शपथ लिया गया इसी तरह विकास खंड जगलपुर में ,खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता एवं बी आर सी के मार्गदर्शन में माध्यमिक और प्राथमिक शाला तुसेल संकुल सरगीपाल में विद्यार्थियों और संस्था के शिक्षकों द्वारा मानव श्रृंखला बना कर शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा विभाग से राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं भारत नशा मुक्त अभियान जिला नोडल अधिकारी कमलेश रामटेके के द्वारा शपथ दिलाया गया जिसमें संस्था के प्रधान पाठक श्रीमती नीता गोलदार,हरीश गोटी,शिक्षक में श्रीमती उत्तरागिरी,सुमित देवांगन,भूपेंद्री कुंवर अन्य कर्मचारी में कु अमृता बघेल,जमुना आदि उपस्थित हो कर शपथ लिए एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को सम्मत बच्चों को स्टाफ द्वारा बताया गया।







