Home कोरबा कोरबा बिग ब्रेकिंग न्यूज तराईडांड डकैती कांड का दर्जनभर आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल...

कोरबा बिग ब्रेकिंग न्यूज तराईडांड डकैती कांड का दर्जनभर आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल में परिजनों का हंगामा, मुख्य आरोपी अब भी फरार..

288
0

कृष्णा दास/कोरबा न्यूज 36गढ़ :– जिले में 12 नवंबर की रात बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनगुड़ा पंचायत के तराईडांड बस्ती में हुई डकैती की वारदात से पूरा क्षेत्र दहशत में था। देर रात हुई इस घटना में डकैतों ने घरों में घुसकर जमकर लूटपाट की, जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रातभर की कार्रवाई के बाद लगभग एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि सूत्रों की मानें तो इस वारदात का मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इधर, गिरफ्तार आरोपियों को जिला अस्पताल में मुलाहिजा कराने के लिए पहुंचाया गया, जहां स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। आरोपियों के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। वे गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, जिससे अस्पताल का माहौल पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

इस दौरान पुलिस बल और विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों की कमी साफ दिखाई दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला पुलिसकर्मियों के अभाव में अस्पताल की महिला सुरक्षा गार्डों को आगे आकर मोर्चा संभालना पड़ा और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराने की कोशिश करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here