Home मुख्य ख़बरें बिहार में नई सरकार की उलटी गिनती शुरू, आज JDU-BJP-NDA की अहम...

बिहार में नई सरकार की उलटी गिनती शुरू, आज JDU-BJP-NDA की अहम बैठकें

259
0

बिहार में आज बड़े फैसलों का दिन है। राजधानी पटना में आज सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज है। नेताओं और अधिकारियों को फोन घिन घिना रहे हैं। हलचल नई बिहार सरकार के गठन (Bihar Govt Formation) को लेकर है। आज दिनभर में 3 बड़ी बैठकें होनी है। पहले जदयू (JDU), इसके बाद बीजेपी (BJP) और फिर अंत में एनडीए (NDA) विधायक दल की बैठक होनी है। इसमें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सीएम फेस और मंत्रिमंडल के चेहर पर मुहर लगेगी। इसके साथ ही यह भी साफ होगा कि डिप्टी सीएम कौन होंगे? इसके बाद 20 नवंबर को 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री का शपथग्रहण।

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन की प्रक्रिया आज अपने अहम मोड़ पर पहुंच गई है. बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए केशव प्रसाद मौर्य पटना पहुंच चुके हैं। उनके साथ साध्वी निरंजन ज्योति भी पटना पहुंची हैं। दोनों नेता आज बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में मौजूद रहेंगे। केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा की ओर से पर्यवेक्षक और साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

आज दिनभर की बड़ी बैठकें

सुबह 11 बजे– जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक होगी. इसमें जेडीयू विधायक दल नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से नेता चुनेगा।

11:30 बजे– बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। यहां बीजेपी विधायक दल अपना नेता चुनेगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य और सह पर्यवेक्षक साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थित रहेंगी।

3:30 बजे- एनडीए विधानमंडल दल की बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगी। इसमें एनडीए के सभी 5 सहयोगी दलों के विधायक नीतीश कुमार को नेता चुनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here