Home चर्चा में निकेत राज झा शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

निकेत राज झा शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

11
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुमति से और प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित सिंह पठानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मांड्रे की सहमति से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। नगर के युवा इंजीनियर निकेत राज झा को बस्तर जिला शहर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। पिछले निगम चुनाव में जबरदस्त तरीके से बीजेपी को टक्कर देने और युवाओं में अपनी व्यक्तिगत प्रभाव रखने वाले निकेत राज झा को कांग्रेस ने अपने युवा विंग का अध्यक्ष बनाकर युवाओं के बीच शानदार संदेश दिया है। ऊर्जावान युवा नेता निकेत राज झा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और भी मजबूत होगी। श्री झा को शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। निकेत राज झा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद तथा अन्य कांग्रेस नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here