Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की भिड़ंत, एक जवान घायल...

डोंगरगढ़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की भिड़ंत, एक जवान घायल – इलाज जारी

171
0

डोंगरगढ़-

बोरतलाव थाना क्षेत्र के घने जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ छिड़ गई। इस दौरान एक पुलिस जवान गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत डोंगरगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य, खैरागढ़ की एसपी अंकिता शर्मा और डोंगरगढ़ के एसपी लक्ष्य शर्मा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई है और जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here