Home चर्चा में फरार वारंटियों की सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को...

फरार वारंटियों की सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित:

6
0

जांजगीर-चाम्पा संवाददाता – निलेश सिंह 

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में बीते शनिवार की रात्रि जिले में विशेष सर्च अभियान चलाकर फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। थाना अकलतरा क्षेत्र में पकड़े गए तीन फरार वारंटियों को न्यायालय में पेश करने की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आरक्षक राजेंद्र कहरा, उमेश यादव, एवं कमल बहादुर क्षत्रिय ने ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए पुलिस को चकमा देकर भागने देने की कोशिश की।

इस गंभीर लापरवाही के चलते पुलिस अधीक्षक ने तीनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र संबद्ध कर दिया है।
निलंबित आरक्षकों के नाम:
आरक्षक राजेंद्र कहरा – थाना अकलतरा
आरक्षक उमेश यादव – थाना अकलतरा
आरक्षक कमल बहादुर क्षत्रिय – थाना अकलतरा
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा ड्यूटी में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कड़े कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here