Home चर्चा में शासकीय हाई स्कूल कर्मा के छात्र प्रशांत राजवाड़े का राष्ट्रीय जंबूरी हेतु...

शासकीय हाई स्कूल कर्मा के छात्र प्रशांत राजवाड़े का राष्ट्रीय जंबूरी हेतु चयन ; गांव व विद्यालय में हर्ष का माहौल:

7
0

जांजगीर-चाम्पा संवाददाता – निलेश सिंह

जांजगीर-चांपा:

शासकीय हाई स्कूल करमा के मेधावी छात्र प्रशांत राजवाड़े ने पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्हें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने हेतु चयनित किया गया है। यह राष्ट्रीय आयोजन 23 नवंबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगा।

प्रशांत राजवाड़े के इस चयन से विद्यालय परिवार में अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है। स्काउट प्रभारी डॉ. अनिल सिदार, प्राचार्य श्री जयराम सिंह राजवाड़े, शिक्षक श्री रमेश कुमार पालिया, श्री श्रीकांत भारद्वाज, श्रीमती मीनू तिवारी एवं श्री राजेंद्र कुमार राजवाड़े सहित समस्त शाला परिवार ने प्रशांत को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विद्यालय परिवार ने कहा कि प्रशांत की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। उनके इस चयन से न केवल विद्यालय, बल्कि समूचे ग्राम करमा एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व की लहर है। सभी ने प्रशांत राजवाड़े के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उनके आने वाले जीवन में निरंतर सफलता की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here