Home चर्चा में जिला भाजपा अध्यक्ष के गांव में भ्रष्टाचार

जिला भाजपा अध्यक्ष के गांव में भ्रष्टाचार

22
0

-निर्माण कार्य कराए बिना हजम कर ली पूरी रकम 

अर्जुन झा/बकावंड। विकासखंड में सुशासन का असर बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। रोज कई ग्राम पंचायतों से विकास कार्यों में प्रशासनिक लापरवाही, अनियमितता की खबरें आती ही रहती हैं। यहां निचले स्तर के कर्मचारी भ्रष्टाचार पर आमादा हैं। बीजेपी के बस्तर जिला अध्यक्ष के गृहग्राम वाली मूल पंचायत में भी कई निर्माण कार्यों के नाम पर लीपापोती कर रकम हजम कर ली गई है।

जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत गुमडेल में भ्रष्टाचार का खेल उजागर हुआ है। ग्राम गुमडेल ब्लॉक के सबसे शिक्षित ग्राम माना जाता है, लेकिन ग्राम पंचायत कि जनप्रतिनिधि द्वारा सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है। यहां सन 2021- 22 में चार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण स्वीकृत किया गया था। इनमें से दो शौचालयों का आधा अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया है और दो शौचालयों को फाइलों पर अटका दिया गया है। प्रति शौचालय की स्वीकृत राशि 3लाख 50 हजार रूपये है और राशि भी आहरण कर ली गई है। गुमडेल पंचायत के आश्रित ग्राम क्रूसपाल में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के से 2021-22 में सांस्कृतिक मंच बनाया गया है। इसकी लगात 3लाख रूपये थी। रंगमंच निर्माण कार्य को भी आधा अधूरा कर छोड़ दिया गया है। उस पर अभी तक टाइल्स नहीं लगाया है।

देवी देवता के साथ भी खिलवाड़

ग्राम गुमडेल में धारनी बाबा मंदिर का शेड निर्माण पांच साल से आधा अधूरा कर छोड़ दिया गया है। स्वीकृत राशि 1 लाख पचास हजार रुपए का आहरण कर लिया गया है, लेकिन शेड निर्माण नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत सचिव कुंवर सिंह का कहना है कि यह कार्य हमारे कार्यकाल का नहीं है। मैने दो माह पहले ही यहां की जॉईनिंग ली है।

मंगाई है निर्माण कार्यों की सूची
मैने आपसे मिली जानकारी के अनुसार अपूर्ण कार्यों की सूची मांगी है, इसकी जांच तत्काल करा कर अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का प्रयास करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here