Home चर्चा में युवाओं की आवाज बुलंद करने निभाएं महति भूमिका: सुशील मौर्य

युवाओं की आवाज बुलंद करने निभाएं महति भूमिका: सुशील मौर्य

11
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ डटकर लड़ेगी युवा कांग्रेस: निकेत राज झा 
 कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है युकां: अभिषेक डेविड 

जगदलपुर। राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में बस्तर जिला युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष शहर निकेत राज झा व ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड द्वारा युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक ली गई।
बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि विश्व के सबसे बड़ा लोकतांत्रिक युवा संगठन भारतीय युवा कांग्रेस है। युवा कांग्रेस की पार्टी में अहम भूमिका होती है युवाओं में सर्वाधिक ऊर्जा होती है। देश का भविष्य युवाओं के कंधे पर है। युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है। जितने भी बड़े नेता हैं, वह आज युवा कांग्रेस की ही देन हैं। प्रदेश में हमें पूरी ताकत के साथ काम कर सरकार में वापसी करनी है। आप दोनों ऊर्जावान युवा साथियों को नए दायित्व हेतु बधाई व शुभकामनाएं। राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए युवा वर्ग की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करते रहें। नवनियुक्त अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि अध्यक्ष पद पर मिली जिम्मेदारी का मैं पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस की रीति नीति के साथ कार्य करूंगा। आज भाजपा की साय सरकार पूरी तरह युवा विरोधी है। प्रदेश में युवाओं के हाथों में रोजगार नहीं है और युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में जा रहा है, लेकिन सरकार बेपरवाह बनी हुई है। बस्तर जिला युवा कांग्रेस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर संघर्षरत रहेगी।

ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड ने कहा यूथ कांग्रेस मूल संगठन कांग्रेस पार्टी का मजबूत और ऊर्जावान प्रकोष्ठ है, जो सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का माद्दा रखता है। पार्टी को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो कांग्रेस की विचारधारा में लिप्त होकर संगठन को नई दिशा दे सकें। बस्तर जिला युवा कांग्रेस हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में युवा मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्षरत रहेगी। निकेतराज झा एवं अभिषेक डेविड ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी अमित पाठानिया, सह प्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, उपनेता कोमल सेना, विक्रम सिंह डांगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस जावेद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, कविता साहू, रवि शंकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेंद्र पटवा, सहदेव नाग, प्रदेश को ऑर्डिनेटर एवं बस्तर संभाग प्रभारी आईटी सेल अनुराग महतो, लव मिश्रा, अकीब रजा, मोईन अख्तर, अपर्णा बाजपेई, पार्षद शुभम यदु, एस नीला, पल्लव यादव, तरणजीत सिंह, कमलेश पाठक, संजय नाग, संतोष कश्यप, सेनारू नाग, विजय भारती, रौशन पानी, आदर्श दलाई, मोहनीश नाग, आदर्श नायक, उस्मान रजा, नीतीश शर्मा, समीर कुरैशी, साहिल, प्रभुदास नाग आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here