Home कोरबा सरस्वती सायकल योजना के तहत 15 बालिकाओं को साइकिल वितरित — गढ़उपरोड़ा...

सरस्वती सायकल योजना के तहत 15 बालिकाओं को साइकिल वितरित — गढ़उपरोड़ा में हुआ विशेष कार्यक्रम

69
0
कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज 36गढ़ :– शासकीय हाई स्कूल गढ़ उपरोड़ा में आज छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत एक विशेष साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 9वीं की 15 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, पंचायत जनप्रतिनिधि, पालक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
योजना का मुख्य उद्देश्य
सरस्वती सायकल योजना का लक्ष्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के लिए यह योजना अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है। साइकिल मिलने से छात्राएँ नियमित रूप से स्कूल पहुँच पा रही हैं और अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पा रही हैं।
बैठक में उठे महत्वपूर्ण मुद्दे
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की।
कुछ छात्र/छात्राओं की लगातार अनुपस्थिति पर चिंता जताई गई और ग्राम सभा के माध्यम से उन्हें नियमित स्कूल आने हेतु प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।
विद्यालय परिसर में अधूरे मंच निर्माण को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन जनप्रतिनिधियों ने दिया।
पालकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक
कार्यक्रम में प्राचार्य  गोपाल वर्मा, व्याख्याता संजय चंद्रा गणित शिक्षक, बबलू राम यादव अंग्रेजी शिक्षक, मधुलिका पाटले विज्ञान शिक्षक, मानदेय शिक्षक सरजू, भगवती कंवर, प्रधानपाठक विक्टोर सिंह लकड़ा, केशव प्रसाद उरांव सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इसके अलावा जनप्रतिनिधियों में कौशिल्या कंवर जनपद उपाध्यक्ष कोरबा, अंशुमान सिंह सरपंच गढ़ उपरोड़ा, चक्रधारी सिंह उपसरपंच , तथा बंसी दास, विश्वनाथ कंवर जनपद उपाध्यक्षपति, गोपी कंवर, संतराम मंझवार, गणेशिया बाई, समारिन बाई, सुमन बाई सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं शिक्षा के प्रति प्रेरणा संदेश के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here