भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 अक्टूबर से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज में कुल 3 वनडे मैच होंगे. खिलाड़ियों को चोट को देखते हुए माना जा रहा है कि स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.सबसे बड़ी चिंता टीम के कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की उपलब्धता को लेकर है, जिनकी चोटों ने टीम मैनेजमेंट की योजना को मुश्किल में डाल दिया है. अब सेलेक्टर्स नए विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर हैं. स्क्वाड में कुल 4 बदलाव हो सकते हैं.
टेस्ट सीरीज के दौरान 15 नवंबर को शुभमन गिल को गर्दन में चोट (Neck injury) लगी थी. वे टीम के साथ गुवाहाटी भी गए हैं, लेकिन उनके खेलने को लेकर अभी संशय बना हुआ है. इसके अलावा, मार्च से लगातार क्रिकेट खेलने के कारण बोर्ड चाहेगा कि वे कुछ समय आराम लेकर रिफ्रेश हों. गिल की जगह तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है. उन्होंने हाल में इंडिया A की कप्तानी की थी. और वो अब तक चार वनडे खेल चुके हैं. बायें हाथ का विकल्प होने के कारण वे नंबर 4 पर एक बेहतरीन विकल्प भी हैं.
25 अक्टूबर को श्रेयस अय्यर को स्प्लीन (तिल्ली) में गहरी चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें ICU में भी रहना पड़ा. इस समय वे रिकवरी में हैं और ऐसी रिपोर्ट है कि BCCI उन्हें जल्दबाजी में खिलाकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा. गिल की जगह बाएं हाथ के यशस्वी जायसवाल को चुना जा सकता है. वो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए पहले से ही बैकअप ओपनर माने जाते रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ध्रुव जुरेल को मौका मिला था, लेकिन एक भी ODI खेलने का अवसर नहीं मिला. अब जब ऋषभ पंत पूरी तरह फिट हो चुके हैं, वे सीधे टीम में वापसी कर सकते हैं. ऐसी संभावना है कि वे नंबर 4 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.









