Home चर्चा में कस्तूरबा गांधी विद्यालय लखनपुर की छात्राएं राज्य स्तरीय लोक नृत्य में प्रथम...

कस्तूरबा गांधी विद्यालय लखनपुर की छात्राएं राज्य स्तरीय लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित।

178
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रजपुरी कला लखनपुर की छात्राओं ने जनसंख्या शिक्षा के अंतर्गत आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम जिला स्तर पर फिर संभाग स्तर पर प्रथम और वर्तमान में रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा बनाए रखा। यह छात्राएं प्रथम स्थान लाने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी चयनित हुई है। कस्तूरबा लखनपुर की छात्राएं निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं ।इस नृत्य का संपूर्ण श्रेय अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह को जाता है। जिन्होंने न सिर्फ डांस की कोरियोग्राफी की, बल्कि मंच प्रदर्शन सहित विभिन्न विषय वस्तुओं पर छात्रों का मार्गदर्शन किया ।सहयोगी शिक्षिका के रूप में दीप्ति वर्मा एवं तुरंती राजवाड़े का अहम योगदान रहा। छात्रावास की इस उपलब्धि से छात्रावास के स्टाफ एवं छात्राओं के बीच हर्ष का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here