Home चर्चा में दंतेवाड़ा: वार्ड 08 हाई स्कूल में साइकिल वितरण, बच्चों की प्रतिभा ने...

दंतेवाड़ा: वार्ड 08 हाई स्कूल में साइकिल वितरण, बच्चों की प्रतिभा ने बटोरी सराहना

4
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
दंतेवाड़ा। वार्ड क्रमांक 08 स्थित हाई स्कूल में शुक्रवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम आटामी जी शामिल हुए। उनके साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, वार्ड पार्षद चंदन सिंह ध्रुव, जनपद सदस्य कुनाल ठाकुर और रामू राम नेताम भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद बच्चों ने पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया। मंच पर बच्चों के सांस्कृतिक नृत्य ने भी दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
मुख्य अतिथियों ने चयनित छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर विधायक आतामी ने कहा कि साइकिल वितरण योजना से विद्यार्थियों की शिक्षा तक पहुंच सरल होगी, खासकर उन बच्चों के लिए जो दूरस्थ इलाकों से विद्यालय आते हैं।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here