Home चर्चा में रजनीश बने बस्तर भाजपा जिला महामंत्री, नरसिंह राव को बनाया गया उपाध्यक्ष

रजनीश बने बस्तर भाजपा जिला महामंत्री, नरसिंह राव को बनाया गया उपाध्यक्ष

11
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
युवा जोश व अनुभव का मिश्रण लिए घोषित हुई बस्तर भाजपा की नई टीम
जगदलपुर :-लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर की टीम घोषित कर दी गयी है। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे के टीम 22 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में चार महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नई टीम में एक साथ कई समीकरण साधने की कोशिश की गई है। युवाओं को टीम में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कोषाध्यक्ष  की जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने रजनीश पाणीग्राही को भाजपा जिला महामंत्री बनाया गया है। वही युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर कार्य कर भाजपा में जिला मंत्री का दायित्व निभाने वाले नरसिंह राव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  दोनों युवाओं को भाजपा जिला टीम में जगह मिलने पर युवाओं में जोश व उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। जिला कार्यालय में आज आतिशबाजी कर नव नियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है।
युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके रजनीश पाणिग्राही एवम नरसिंह राव को महत्वपूर्ण स्थान मिला है।
इनको मिली जिम्मेदारी
उपाध्यक्ष – सुश्री ललिता बघेल,श्री नरसिंह राव,श्री आर्येन्द्र सिंह आर्य,श्रीमती रामकुमारी यादव,श्रीमती सफीरा साहू,श्री लखीधर बघेल
 महामंत्री – श्री रजनीश पानीग्राही,परिसराम बेसरा
मंत्री – श्री फुलसिंह सेठिया,श्री सुब्तो विश्वास, श्री नारायण ठाकुर,श्री खितेश मौर्य,श्रीमती किरण सेन,श्री रैतूराम बधेल
कोषाध्यक्ष – श्री प्रदीप देवांगन
सह कोषाध्यक्ष -श्री बिपिन मालवीय
 कार्यालय मंत्री -श्री रेहित त्रिवेदी
 सह कार्यालय मंत्री -राजपाल कसेर
मीडिया प्रभारी -श्री आलोक अवस्थी
सह मीडिया प्रभारी -श्री  कृष्ण कुमार शुक्ला
सोशल मीडिया प्रभारी -श्री दिनेश केजी
सोशल मीडिया सह प्रभारी -सुरेश मिश्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here