हनुमान प्रसाद यादव
आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार की तरह 300 यूनिट बिजली फ्री करे सरकार- आप लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा
कोरबा-!आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल जनता कों गुमराह करने का षड़यंत्र हैं सरकार ने 200 यूनिट तक हाफ बिल किया है यह निर्णय जनता को राहत के नाम पर धोखा है पहले की बिजली दर 400 यूनिट पर हाफ को बीजेपी सरकार ने कम कर 100 यूनिट कर दिया और फिर अपना षड्यंत्रकारी नीतियों के तहत 200 यूनिट तक हाफ कर दिया बीजेपी सरकार की यह नीति स्पष्ट करती है की यह जनता विरोधी और जनता को गुमराह करने का पैंतरा है और छत्तीसगढ़ सरकार धोखा देने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है। प्रदेश में बिजली दर वृद्धि से सरकार के खिलाफ जनता का रोष एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन से घबराकर आनन फानन में सरकार ने यह फैसला लिया है। जो ऊंट के मुँह मे जीरा के समान हैं उन्होंने कहा सरकार को आम जनता के उपयोग को देखते हुए कम से कम 300 यूनिट तक की बिजली छत्तीसगढ़ में पूरी तरह फ्री करना चाहिए क्योंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश बिजली उत्पादन में सरप्लस प्रदेश है और प्रदेश की जनता का बिजली, पानी, शिक्षा,स्वास्थ आदि जो मूलभूत सेवाएं हैं इनमें मौलिक अधिकार है उसमें छ. ग. की जनता का हक है जो जनता को निर्बाध रूप से मिलना चाहिए और सरकार को चाहिए कि इन सब सेवाओं में जनता को छलने का काम बंद करे।
उन्होंने बताया कि पंजाब में आम आदमी सरकार द्वारा 300 यूनिट फ्री दी जाती है जिससे वहां की जनता बिजली के मामले में सुखी और संतुष्ट है। छत्तीसगढ़ में जब जुलाई से बिजली दर वृद्धि की घोषणा की गई थी तब आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में 3 जुलाई 2025 और 4 नवम्बर 2025 को बढ़ी हुई बिजली दरों पर सरकार को ज्ञापन देकर हर जिला मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन किया था। आम आदमी पार्टी बिजली दर के खिलाफ इस आंदोलन को आगे भी जारी रखेगी और सरकार से मांग करती है कि छत्तीसगढ़ में भी 300 यूनिट बिजली फ्री होना चाहिए।









