चर्चा में

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक: माता पिता के न रहने से चार बहनों की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही सावित्री विश्वकर्मा

कमलेश चंद्रा/गौरेला पेंड्रा मरवाही –

आज 8मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है और महिलाओं के मान सम्मान,समानता, सशक्तीकरण ,में अत्याधिक जोर दिया जा रहा । ऐसे ही एक लड़की है जिसने अपनी चार बहनों की जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठा रखी है।

जिले के मरवाही विकाश खण्ड के ग्राम पंचायत मटिया डांड में सावित्री विश्वकर्मा के माता पिता का देहांत हो चुका है अपने चार बहनों के साथ घर में रह रही है।

माता पिता के मृत्यु पश्चात चार बहनों की जिम्मेदारी भी इसके कंधो पर आ गई।

आर्थिक स्थिति से जूझते हुए सभी बहनों का पालन पोषण पढ़ाई लिखाई करवा रही है, तथा खुद पीएससी की तैयारी करते हुए निजी स्कूल में पढ़ा कर आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में लगी हुई है।

सावित्री विश्वकर्मा इंग्लिश में MA है तथा बड़ी बहन ममता भी MA तीसरी बहन मोनू भी MA है,शेष दो बहन रेनू और कुशुम भी कॉलेज कर रहीं हैं।
घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने पर भी सभी बहनों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के साथ साथ उनके पालन पोषण करना घर संभालना अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी है जिसको सावित्री ने बखूबी निभाया है ,और हर चुनौती का सामना करते हुए समाज को एक मैसेज दे रही की आज की लड़की किसी से कम नहीं है,महिलाएं हर क्षेत्र में आज अपना अलग ही मुकाम हासिल कर दुनिया को लोहा मनवा चुकी हैं। सभी महिलाओ को नमन करते हुए सभी को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

News36garh Reporter

Recent Posts

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 mins ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

20 mins ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

3 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

4 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

4 hours ago

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने न्यायिक दंडाधिकारी पर कार्यवाही करने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता - कन्हैया साहू जिला अध्यक्ष मोहन प्रताप सिंह के नेतृत्व में न्यायिक दंडाधिकारी जगरनाथ…

4 hours ago