Home चर्चा में थाना नैमेड़ एवं भोपालपटनम् की अलग -अलग कार्यवाही में विस्फोटक सामग्री के...

थाना नैमेड़ एवं भोपालपटनम् की अलग -अलग कार्यवाही में विस्फोटक सामग्री के साथ 07 माओवादी आरोपी गिरफ्तार।

14
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
थाना नैमेड़ एवं कोबरा 210  की संयुक्त कार्यवाही 
माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध संचालित अभियान के तहत दिनांक 21/11/2025 को कांडका – जपेली के जंगल में सर्चिंग के दौरान 05 माओवादी आरोपियों को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया :-
1. कमलू ओयाम (मोसला आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता स्व0आयतु उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी कचीलवार
2. लक्ष्मण उरसा (मोसला आरपीसी जीआरडी डिप्टी कमांडर) पिता सन्नू उम्र 30 वर्ष निवासी कचीलवार थाना नैमेड़ जिला बीजापुर
3. लेकाम आयतु (मोसला आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) पिता स्व0 भीमा उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी कचीलवार पटेलपारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर
4. लच्छू ओयाम (मोसला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) पिता स्व0 आयतु ओयाम उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी कचीलवार सरपंचपारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर
5. पंडरू उरसा (दुरधा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) पिता स्व0 हुंगा उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुरधा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर
पकड़े गये माओवादियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, आदि बरामद किया गया।
 थाना भोपालपटनम्  की कार्यवाही :-
थाना भोपालपटनम् के द्वारा मट्टीमरका मार्ग पर एमसीपी कार्यवाही के दौरान वाहनों की चेकिंग में 02 माओवादी सहयोगियों के कब्जे से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया :-
1. मड़ लक्ष्मीनारायण ऊर्फ मड़े लक्ष्मैया ऊफ लच्छू ऊर्फ लक्ष्मण पिता मासा मड़े उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी मट्टीमरका थाना भोपालपटनम जिला बीजापुर
2. लक्ष्मण चिडेम ऊर्फ लक्ष्मीनारायण ऊर्फ लच्छू पिता स्व0 फकीर चिडेम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी मट्टीमरका थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर
पकडे़ गये माओवादी सहयोगी के कब्जे से 01 नग टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रीक वायर, कोर्डेक्स वायर बरामद किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार माओवादी  के विरूद्ध थाना नैमेड़ एवं भोपालपटनम्  में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here