बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर 23 नवंबर 2025/
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम चिन्नालाकोड़ेपाल स्थित माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 435 छात्र, शिक्षक एवं ग्रामीण समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन SBI Sanjeevani MMU टीम द्वारा किया गया, जिसे SBI Foundation का सहयोग प्राप्त है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय एवं ग्रामीण समाज में दैनिक स्वच्छता आदतों, पर्यावरण संरक्षण और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना था। विभिन्न गतिविधियों के जरिए स्वच्छता का गहरा संदेश विद्यार्थियों और समुदाय तक पहुँचाया गया।
जिसमें मुख्य गतिविधियाँ
स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर प्रेरक संवाद
स्वच्छता शपथ: “स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ गाँव — मेरा कर्तव्य, मेरी जिम्मेदारी”
स्वच्छता जागरूकता रैली
स्वच्छता पर शैक्षणिक लघु फिल्म का प्रदर्शन
क्विज़ एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता
WHO द्वारा सुझाए गए 7 Steps हैंडवॉशिंग तकनीक का डेमो
सूखा-गीला कचरा पृथक्करण पर मार्गदर्शन एवं डस्टबिन वितरण
विद्यालय प्रांगण की सामूहिक सफाई गतिविधि
“स्वच्छ विद्यालय – स्वच्छ भविष्य” विषय पर पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने एसबीआई संजीवनी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और संकल्प लिया कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि नियमित जीवनशैली बनाया जाएगा।
कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियाँ
बच्चों में स्वच्छ आदतों व स्वास्थ्य जागरूकता में वृद्धि
विद्यालय व समुदाय में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी विकसित
हैंडवॉशिंग तकनीक का व्यवहारिक अभ्यास
डस्टबिन उपयोग व कचरा पृथक्करण की समझ में बढ़ोतरी
रैली व गतिविधियों से समुदाय तक प्रभावी संदेश प्रसारित
एसबीआई संजीवनी टीम – बीजापुर
मुकुंद मानिकपुरी – प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर
जेक्रश सिंह – चिकित्सक
सिद्धार्थ सिंह – फार्मासिस्ट
मनोज यादव – लैब टेक्नीशियन
खुशल चौरसिया – स्टाफ नर्स
शिवशक्ति कोडियम – पायलट उपस्थित थे।
इस सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, ग्रामीण समुदाय एवं बच्चों का उत्साह उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता को नई दिशा दी और स्वच्छ भारत के संदेश को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया।









