कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज 36गढ़ :– कोरबा विकास के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहार में मितानिन दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत अजगरबहार सरपंच नारायण सिंह गोंड, उपसरपंच ललिता टम्पाल सिंह कंवर, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 के जनपद सदस्य प्रतिनिधि कृष्णादास महंत, पंच संतोषी मंझवार , पंच रितेश गुप्ता, पंच बजरंग सिंह कंवर, पंच बसंती देवी तंवर, पंच हेमलता मंझवार अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मितानिनों को सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई।

मितानिनों का सम्मान।
मितानिन दिवस के कार्यक्रम में बृहस्पति कैवर्त मितानिन एम.टी , कृष्णाबाई कंवर मितानिन, शकुन्तला महंत मितानिन, पूर्णिमा मांझी मितानिन, सुमित्री कोरवा मितानिन, रामबाई मंझवार मितानिन , सभी मितानिनों को सम्मानित किया गया। इन मितानिनों को पंचायत के द्वारा एक श्रीफल, साल और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया।
मितानिनों की भूमिका
मितानिन दिवस के अवसर पर बोलते हुए, वक्ताओं ने मितानिनों की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि मितानिनें स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।









