Home चर्चा में आरंग : साहू समाज समोदा महानदी परिक्षेत्र के मीडिया प्रभारी बने युवा...

आरंग : साहू समाज समोदा महानदी परिक्षेत्र के मीडिया प्रभारी बने युवा पत्रकार जागेश साहू 

7
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
रायपुर/आरंग। साहू समाज समोदा महानदी परिक्षेत्र में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद संगठन का विस्तार किया गया। इसी क्रम में क्षेत्र के युवा पत्रकार जागेश साहू को समाज का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। समाज में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
महानदी परिक्षेत्र के अध्यक्ष परसराम साहू ने जागेश साहू को बधाई देते हुए कहा कि समाज ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “एकता, सहयोग और सेवा भावना के साथ समाज को और अधिक मजबूत बनाना है। हमें विश्वास है कि जागेश साहू समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।” अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में समाज और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनेगा।
वहीं, नवनियुक्त मीडिया प्रभारी जागेश साहू ने इस दायित्व के लिए अध्यक्ष परसराम साहू सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here