Home कोरबा ग्राम पंचायत देवपहरी में मितानिन दिवस मनाया गया

ग्राम पंचायत देवपहरी में मितानिन दिवस मनाया गया

43
0

कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास

कोरबा न्यूज 36गढ़:– ग्राम पंचायत देवपहरी में मितानिन दिवस का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, सरपंच ग्राम पंचायत देवपहरी हीरा बाई राठिया. सरपंच पति एवं पूर्व सरपंच देवपहरी अमृत लाल राठिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू से गौतम दम्पत्ति द्वय की उपस्थिति में 23वां मितानिन दिवस मनाया गया, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं डॉ गौतम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लिए मितानिनों के योगदान को रेखांकित किया गया तथा क्षेत्र विशेषकर इस दुर्गम अपेक्षाकित कम जागरूक लोगों के बीच कार्य कर उनको सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में समझाना उनके उपयोग के लिए प्रायोत्साहित करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं जिसे क्षेत्र की मितानिन बहनों द्वारा कर्मठता से निभाया जा रहा है,

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू की आज जो भी उपलब्धियां दिखाई दे रही है, उसमे मितानिनों का योगदान काबिले तारीफ है मितानिनों का कार्य समाज के सेवा तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच कर उसको शासन की योजनाओं से अवगत कराकर उसको यथासम्भव लाभ पहुंचाना है, आज मितानिनों का कार्य गर्भधारण से लेकर अस्पताल तक पहुँचाकर उनकी कम से कम चार जाँच कराना, सुरक्षित प्रसव कराना, स्वास्थ्य लाभ बच्चे का टीकाकरण दवाइयों की ससेवन की विधि छोटी छोटी बीमारियों के साथ समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का धरातल पर क्रियानवयन मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना डॉ एवं मरीज के बीच कडी बनना टी. बी उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य कुष्ट उन्मूलन, मलेरिया जाँच उपचार मोतियाबिंद ऑपरेशन. सर्दी खांसी बुखार उल्टी दस्त महामारी नियंत्रण. सभी प्रकार के सर्वे शिशु मृत्यु मातृ मृत्यु को न्यून से न्यून करने में तथा राज्य को स्वास्थ्य विभाग की समस्त मापदंडो में उत्कृष्ट स्थान दिलाने में मितानिनों के योगदान को नकारा नही जा सकता इनका कार्य स्वास्थ्य विभाग के लिए संबल का काम करती हैं, इसीलिए इनको स्वास्थ्य विभाग की प्रथम कडी तथा जमीनी कार्यकर्ता कहा जाता हैं, इस मितानिन दिवस के अवसर पर देवपहरी पंचायत की सभी मितानिन उपस्थित थीं जिनका अभिवादन साल एवं पुष्प गुच्छ से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here