लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर।।
थाना कोतवाली, गांधीनगर, मणीपुर व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों के विरूद्व की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपीगण अपने साथियो के साथ मिलकर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर देते थे आरोपियों द्वारा इस प्रकार की और भी घटना कारित की गई थी।
आरोपियों के कब्जे घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, सब्बल, गुलेल, 220 लीटर डीजल मय जरकीन, पुरान कम्बल, डण्डा इत्यादि किया गया जप्त।
आरोपियों के विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण हैं दर्ज चोरी के मामलो में पूर्व मे आरोपीगण जा चुके हैं जेल।
आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन पर सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार जारी है, इसी क्रम में थाना कोतवाली अम्बिकापुर में दिनांक 11.11.2025 को प्रार्थी अबोध कुमार सिंह पिता आत्मानंद सिंह, निवासी छावनी जिला दुर्ग के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भिलाई के एचटीसी सोम लॉजिस्टीक हथखोज कंपनी में ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएस 4038 का चालक है। कि वह दिनांक 09.11.2025 को एसीसी प्लॉंट जामुल भिलाई में ट्रक में सीमेण्ट लोडकर जिंदल ट्रेडर्स अम्बिकापुर पहुंचाने आया था। दिनांक 10.11.2025 को जिंदल ट्रेडर्स के मालिक द्वारा किसी कारणवश सीमेण्ट अनलोड नहीं कराने से उसी के दुकान के सामने ट्रक खड़ी कर सो रहा था, करीब रात 03.00 बजे लगभग वाहन के डीजल टंकी तरफ आवाज सुनाई देने पर वह साईड मिरर में देखा तो 03 लड़के ट्रक के डीजल टंकी में पाईप डालकर डीजल निकाल रहे थे, प्रार्थी ट्रक से नीचे उतरकर उन लोगों को डीजल निकालने के लिए मना करने किया तो 02 लोग जिनके चेहरे में कपड़ा बांधकर रखे थे, जिनके द्वारा प्रार्थी को गुलेल, चाकू से मारपीट करने लगे और 01 व्यक्ति लगातार डीजल निकाल रहा था, प्रार्थी के हल्ला किया तो वे लोग मारपीट करना छोड़कर डीजल लेकर तीनों व्यक्ति अपनी वाहन में सवार होकर भाग गये, 03 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल लुटकर भाग गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 860/2025 धारा 309(4),309(6),312 बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण दर्ज उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विवेचना में घटना स्थल निरीक्षण, सीसीटीव्ही फुटेज, प्रार्थी गवाहों से पूछताछ इत्यादि सभी पहलुओं पर कार्य किया जा रहा था तथा साइबर सेल टीम के द्वारा तकनीकी आधार पर विश्लेषण किया जा रहा था। इसी दौरान साइबर सेल टीम के द्वारा सूचना तंत्र एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया, तथा तकनीकी आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई थी, कि जरिये सूचना तंत्र से ज्ञात हुआ कि संदिग्ध व्यक्ति लोग अपने निजी वाहन से अम्बिकापुर क्षेत्र में घुम रहे हैं, इस सूचना पर साइबर सेल, थाना कोतवाली, गांधीनगर, मणीपुर की संयुक्त पुलिस टीम गठित किया गया, दिनांक 23.11.2025 को अजबनगर पेट्रोल पम्प के पास खड़ी ट्रक से डीजल चोरी कर भाग रहे थे, उसी दौरान पचिरा टोल नाका के पास पुलिस टीम द्वारा संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर 01. हीरा लोनी उम्र 41 वर्ष, निवासी सिलपुर थाना कोतमा 02 रोहित लोनी उर्फ अश्वनी लोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी मलगा थाना रामनगर, 03 ध्रुव लोनी उम्र 22 वर्ष, निवासी सिलपुर थाना कोतमा, 04 बसंत लोनी उम्र 21 वर्ष, निवासी सिलपुर थाना कोतमा सभी जिला अनुपपुर, मध्यप्रदेश का होना बताये। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, सब्बल, गुलेल, 220 लीटर डीजल मय जरकीन, पुरान कम्बल, डण्डा जप्त किया गया है। इनके द्वारा लखनपुर रोड़ जजगा में 15 दिन पूर्व, मनेन्द्रगढ़ रोड़ अशोक लिलैण्ड गैराज के पास माह सितम्बर में बिलासपुर रोड़ में खड़ी ट्रक से भी डीजल टंकी को सब्बल से तोड़कर पूरा टंकी को पाईप लगाकर गैलन में निकाल लेते थे, गैलन को फिर स्कॉर्पिया व बलेना कार में लोडकर मामले में शामिल व्यक्ति के यहां जाकर बेच देते थे, शामिल व्यक्ति द्वारा इनको नगद पैसा दिया जाता था, इनके पास जब भी पैसा खत्म हो जाता था, उस समय पुनः एक साथ मिलकर योजना बनाकर हर बार घटन…









