Home चर्चा में ग्राम उच्पिंडा में मितानिन दिवस का आयोजन, पंचायत क्षेत्र की मितानिनों का...

ग्राम उच्पिंडा में मितानिन दिवस का आयोजन, पंचायत क्षेत्र की मितानिनों का किया गया सम्मान

21
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
जिला जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़।
जिला शक्ति के ग्राम उच्पिंडा में मितानिन दिवस का आयोजन सरपंच श्रीमती ईश्वरी देवी (पति– श्री कृष्णा डनसेना) के नेतृत्व में गरिमामय तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत क्षेत्र की मितानिनों—हेमबाई बघेल, गीता माहेश्वरी, जमुनाबाई और एम.टी. सुमन चौहान—को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इसी के साथ बांधा पाली पंचायत से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। सरपंच ने कहा कि मितानिन और आंगनवाड़ी कर्मी ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनके योगदान से ही ग्रामीण क्षेत्रों में जन-स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हो रही है।
कार्यक्रम में उच्पिंडा पंचायत के सभी पदाधिकारियों को भी सरपंच द्वारा सम्मानित किया गया। सरपंच श्रीमती ईश्वरी देवी ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत विकास में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग आवश्यक है, और यह सम्मान समारोह उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से रखा गया है।
ग्रामवासियों की उपस्थिति में सादगी और उत्साह के साथ संपन्न हुए इस समारोह ने ग्रामीण स्वास्थ्य तथा पोषण सेवाओं में लगे कर्मियों के प्रति सम्मान और विश्वास को एक बार फिर मजबूत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here