Home अंतर्राष्ट्रीय 12 हजार साल बाद इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट, राख दिल्ली तक पहुंची...

12 हजार साल बाद इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट, राख दिल्ली तक पहुंची – DGCA ने जारी की एडवाइजरी

177
0

12 हजार साल बाद इथियोपिया में ज्वालामुखी फटा है। इथियोपिया का हायली गुब्बी ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद अचानक रविवार को फट गया। इस विस्फोट से उठने वाली राख और सल्फर डाइऑक्साइड करीब 15 किमी ऊंचाई तक पहुंच गई। राख का विशाल गुब्बारा यह लाल सागर पार करते हुए 4500 किमी दूर दिल्ली तक पहुंच गया है। इस राख ने भारत की उड़ान पर असर डाला है, जिसके बाद DGCA ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली-जयपुर समेत कई शहरों में हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

सबसे पहले यह राख बादल भारत में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर के ऊपर से आया। फिर धीरे-धीरे ये राख बादल दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बड़े हिस्सों में फैल गया। विशेषज्ञों ने बताया कि यह राख बादल जमीन से 25,000 से 45,000 फीट की ऊंचाई पर है। इसलिए फिलहाल लोगों की सेहत को ज्यादा खतरा नहीं है। पर हो सकता है कि जगह-जगह थोड़ी सी राख की परत गिरे।

सोमवार रात करीब 11 बजे यह राख दिल्ली के आसमान पर छा गई। इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट ने बताया कि राख का यह गुबार जोधपुर–जैसलमेर की ओर से भारत में एंट्री कर चुका है और अब उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है। यह बादल राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ऊपर फैल चुका है। इसका एक हिस्सा गुजरात को भी छू सकता है। रात में पंजाब, पश्चिमी यूपी के पहाड़ी इलाके और हिमाचल पर इसका असर दिखने की आशंका है। इसे देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here