वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को जोरदार उछाल दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर दिसंबबर डिलीवरी के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,25,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसी समय दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत भी बीते सत्र के मुकाबले 1.50 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ 1,56,190 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कितने पर पहुंचा सोना
goodreturns के मुताबिक, मंगलवार को देश के प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त के साथ स्थिरता दिखी। अलग-अलग कैरेट के सोने के प्रति ग्राम भाव इस प्रकार रहे:
दिल्ली
24 कैरेट सोना: ₹12,719 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹11,660 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹9,543 प्रति ग्राम
मुंबई
24 कैरेट सोना: ₹12,704 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹11,645 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹9,528 प्रति ग्राम
कोलकाता
24 कैरेट सोना: ₹12,704 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹11,645 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹9,528 प्रति ग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोना: ₹12,786 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹11,720 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹9,780 प्रति ग्राम









