जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह
जांजगीर-चांपा:
नवागढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो (वाहन क्रमांक CG11BS3974) की सुकली के पास ट्रक (वाहन क्रमांक OD23P6037) से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर किया गया है।

मृतकों की पहचान विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन (43 वर्ष), राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप (27 वर्ष, आर्मी जवान), पोमेश्वर जलतारे पिता पुरुषोत्तम जलतारे (33 वर्ष, आर्मी जवान), भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू (40 वर्ष) और कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू (22 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मृतक नवागढ़ नगर पंचायत के शांति नगर स्थित सड़कपारा के निवासी बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, जयराम देवागन पिता विमल देवागन की बारात नवागढ़ से पंतोरा गई थी। वापसी के दौरान देर रात लगभग 12.30 बजे सुकली के समीप यह हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को जिला चिकित्सालय जांजगीर भेजा गया, जहां पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है। स्कॉर्पियो और ट्रक दोनों वाहनों को थाने लाने की कार्रवाई की जा रही है।









