Gold-Silver Price Today: 26 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों की गिरावट थमते ही गोल्ड मार्केट में एक बार फिर मजबूत उछाल आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,27,200 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹1,27,050 दर्ज हुआ।
कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे समेत ज्यादातर बड़े शहरों में भी रेट बढ़कर नई ऊंचाई पर पहुंच गए। शादी के सीजन में बढ़ी मांग और इंटरनेशनल मार्केट से मिले सपोर्ट ने आज घरेलू कीमतों को और मजबूती दी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,131.09 प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा, जिसके चलते भारतीय बाजार में भी तेजी हावी रही। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो दिल्ली में कीमत ₹1,16,610 प्रति 10 ग्राम, जबकि मुंबई व कोलकाता में ₹1,16,460 के आसपास रही।
लखनऊ, चंडीगढ़ और जयपुर में भी 24 कैरेट सोना ₹1,27,200 के स्तर पर पहुंच गया। अहमदाबाद व भोपाल जैसे शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव जरूर दिखा, लेकिन ट्रेंड पूरी तरह तेजी का रहा।
फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती के संकेतों ने ग्लोबल मार्केट में गोल्ड को और सपोर्ट दिया है। कम ब्याज दरों वाले माहौल में सोना निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है, जिसकी झलक आज की तेजी में भी दिखी।
चांदी भी उछली ₹1,67,100 प्रति किलो
26 नवंबर को चांदी के दाम भी तेज चढ़े। घरेलू बाजार में चांदी ₹1,67,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गई, जबकि न्यूयॉर्क में स्पॉट प्राइस $51.15 प्रति औंस रहा।
विशेषज्ञों का कहना है कि मांग अभी पीक पर है और ग्लोबल संकेत भी पॉजिटिव हैं, इसलिए कीमतों में तेजी आगे भी जारी रह सकती है।









