Home कोरबा संविधान दिवस पर जनपद पंचायत करतला में प्रस्तावना वाचन और शपथ ग्रहण

संविधान दिवस पर जनपद पंचायत करतला में प्रस्तावना वाचन और शपथ ग्रहण

27
0
कोरबा संवाददाता – संजू वैष्णव
करतला। संविधान दिवस के अवसर पर आज जनपद पंचायत करतला कार्यालय एवं इसके अंतर्गत सभी पंचायतों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इसके साथ ही उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य पालन की शपथ भी ली। यह कार्यक्रम नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा, सीईओ श्री वैभव कौशिक, पीओ श्री राजेंद्र, सदस्य रीना सिदार, लक्ष्मीन बाई, घनश्याम राठिया, दुलार राठिया, राकेश यादव, मयूर पारिक, संजु वैष्णव,सहित जनपद पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उपस्थित अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है जो प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों को सुनिश्चित करता है।
जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने अपने वक्तव्य में कहा, “संविधान दिवस न केवल हमारे संविधान की उपलब्धियों को याद करने का अवसर है, बल्कि यह हमें यह भी याद दिलाता है कि संविधान हमारे जीवन में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्य स्थापित करता है। हमें इन मूल्यों को अपने कार्यों और व्यवहार में आत्मसात करना चाहिए और समाज में इनके प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।”
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन और कार्यों में संविधान के आदर्शों का पालन करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन संविधान दिवस की महत्ता और संविधान के आदर्शों को निभाने के महत्व पर चर्चा के साथ हुआ। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल सरकारी कर्मचारियों में, बल्कि आम नागरिकों में भी संविधान और उसके मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
जनपद पंचायत करतला के अधिकारियों ने आने वाले समय में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की योजना बताई, ताकि लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों का पालन हर स्तर पर सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here