कोरबा संवाददाता – विकास सोनी
कोरबा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा को 25 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दैनिक भास्कर द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रशासनिक व विकासात्मक कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर समूह की पूरी टीम मौजूद रही।
सियासी समीकरणों के बीच विकास की मिसाल
चुनाव के बाद जटिल राजनीतिक परिस्थितियों और परिषद में अलग-अलग दलों के पार्षदों की उपस्थिति के बावजूद, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा प्रतिनिधि को बैठाने में सफलता पाई।
बांकीमोंगरा में कुल 30 वार्डों में 13 कांग्रेस, 10 भाजपा, 6 निर्दलीय और 1 बीएसपी पार्षद होने के बावजूद यह उपलब्धि विकास झा और उनकी टीम की रणनीति का परिणाम रही।
कम संसाधनों में तेज़ गति से विकास
पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने पदभार संभालते ही कर्मचारी संख्या कम होने जैसी चुनौतियों के बीच भी सफाई व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जन-कल्याणकारी योजनाओं को तेज़ी से लागू किया।
इन प्रयासों ने न केवल नगर पालिका की कार्यशैली को नई दिशा दी, बल्कि बांकीमोंगरा को जिले और राज्य के सामने एक आदर्श मॉडल के रूप में भी स्थापित किया।
सम्मान पर प्रतिक्रिया—जनता को समर्पित उपलब्धि
अवार्ड प्राप्ति पर अध्यक्ष सोनी विकास झा और भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने नगर की जनता, सफाई कर्मियों और प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“यह सम्मान हमारा नहीं, बल्कि बांकीमोंगरा की हर मेहनती नागरिक, स्वच्छता कर्मी और अधिकारियों के अथक प्रयासों का परिणाम है। हम नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में और अधिक उत्साह के साथ कार्य करेंगे।”
विकास की नई पहचान बना बांकीमोंगरा
इस सम्मान से बांकीमोंगरा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका है।
सोनी विकास झा के नेतृत्व में—
स्वच्छता अभियान को नई दिशा
मूलभूत सुविधाओं को विस्तार
जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य हुए, जिनसे नगर विकास को गति मिली है।









