Home चर्चा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नगर में मित्र मंडली के साथ जन्मदिन समारोह

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नगर में मित्र मंडली के साथ जन्मदिन समारोह

1
0

मुंगेली संवाददाता – सुनील पाठक

मुंगेली- स्थानीय रेस्ट हाऊस परिसर में उपमुख्यमंत्री के मित्र मंडली द्वारा जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस आत्मीय आयोजन के लिए अपने मित्र मंडली के साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मुंगेली में पले बढ़े उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गृह नगर में कहा कि नगर की जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और वह हमेशा इस क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने सभी का हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि वह प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ लगातार प्रयास करते रहेंगे। श्री साव ने कहा कि यह यादगार पल है मै अपने परिवार जनों के बीच आया हूं जिस उत्साह खुशी एवं आदर के साथ आपने आर्शीवाद दिया है यह मुझे जीवन भर सदैव याद रहेगा।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और जिले के लोकप्रिय नेता अरुण साव का 57वां जन्म दिवस उनके गृह नगर में बड़े ही आत्मीय और सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। स्थानीय रेस्ट हाऊस में उपमुख्यमंत्री के मित्र मंडली द्वारा विशेष रूप से जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मित्र मंडली द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह के पूर्व मुंगेली व्यापार मेला का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर व्यापार मेला आयोजन समिति ने केक कटवा कर अरुण साव का जन्म दिन मनाया। इसके पश्चात महाराणा प्रताप चौक पड़ाव में पार्षदों ने तथा संदीप साहू के निवास पर और दाऊपारा चौक में साहू समाज ने भी स्वागत किया। रेस्टहाउस परिसर में आयोजित जन्मोत्सव के मुख्य समारोह में सभी समाज के लोगों ने तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और मित्रों ने गर्मजोशी से उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद विजय बंजारा के नेतृत्व में हथनीकला की पंथी टोली ने स्वागत किया। उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और फुलमाला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह- समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश के विकास में उनके नेतृत्व की सराहना की। वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोेहले ने कहा, यह नगर के लिए गौरव का क्षण है की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज भी अपने साथियों और आम जनता के बीच इतने सरल ढंग से अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनकी सादगी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा दायक है।
इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष, रामकमल सिंह, जिला पंचायत सभापति उमाशंकर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रेम आर्य,पवन पाण्डेय,डॉ सुरेश केशरवानी, सहित मित्र मंडली के आशीष मिश्रा, संजय वर्मा, सुनील पाठक, राणाप्रताप सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, मोहन मल्लाह, अमितेश आर्य, सौरभ बाजपेई,कोटूमल दादवानी,सोम वैष्णव,मानस सिंह बैस,नंदकुमार सिंह,मिथिलेश केशरवानी,राजीव श्रीवास,नितेश भारद्वाज,नरेश पटेल, नागेश्वर जायसवाल,लेखु साहू,विनोद यादव,
वेदप्रकाश कश्यप,अश्वनी कश्यप,विजय बंजारा,अशोक निर्मलकर, रिजवान हक,बादल टण्डन,अनंत देवांगन,वैभव ताम्रकार, राघवेंद्र बब्बू सिंह,राजेश्वर टंडन,शीलू साहू,सरस्वती सोनी,श्वेता सोनी,यशोदा यादव,गायत्री भोई,सहित बडी संख्या में 5 मण्डलों मुंगेली नगर,मुंगेली ग्रामीण मण्डल, सेतगंगा मण्डल, जरहागांव मण्डल,लौदा मण्डल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here