Home चर्चा में मनोज कश्यप बने समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव

मनोज कश्यप बने समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव

28
0
संवाददाता – कृष्णा दास
मुंगेली न्यूज 36गढ़ :– समग्र शिक्षक फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसके तहत मनोज कश्यप को प्रदेश संयुक्त सचिव एवं कुशल नेतृत्व कर्ता अभिजीत तिवारी को प्रदेश महामंत्री के दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने बताया कि मनोज कश्यप लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते आए हैं। उनके अनुभव, संगठनात्मक सक्रियता और सकारात्मक नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
मनोज कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि वे फेडरेशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, शिक्षकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र बंजारे, जिला अध्यक्ष माया सिंह राजपूत,जिला सचिव मनोज अंचल, इंद्राज पाटले, संतोष बघेल, नरेंद्र राठौर ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी, उपेश दीक्षित ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली, जगदीश टंडन ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया सहित जिले के शिक्षक बधाई एवं शुभकामना दे रहे हैं।
जिला टीम फेडरेशन ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी और प्रदेशभर के शिक्षक हितों को मजबूत आवाज मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here