Home कोरबा संविधान दिवस पर जनपद कोरबा में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन पढ़े...

संविधान दिवस पर जनपद कोरबा में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन पढ़े पूरी खबर…

60
0
कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज 36गढ़:– संविधान दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत कोरबा में विभिन्न पंचायतों के साथ ही गढ़उपरोड़ा स्थित अमृत सरोवर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा खगेस निर्मलकर ने मनरेगा मजदूरों एवं ग्रामीणजन के साथ मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।कार्यक्रम में जिला मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, जनपद मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष मिश्रा, तकनीकी सहायक प्रीति तिवारी, ग्राम पंचायत गढ़उपरोड़ा सरपंच अंशुमान पंडा, सचिव, रोजगार सहायक दिलीप मरकाम , सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संविधान वाचन के पश्चात उपस्थित लोगों को पौधारोपण एवं जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन के महत्व से अवगत कराया गया।इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों में पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संविधान के प्रति सम्मान जताते हुए समाज निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here