जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
शक्ति जिला, डभरा ब्लॉक
निमोही पंचायत में शनिवार को मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान समारोह बड़े ही ससम्मान एवं उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सरपंच श्री पारसमणि गवेल एवं सचिव श्री समपत लाल बंजारे रहे, जिन्होंने सभी मितानिन बहनों को साड़ी एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज डनसेना, श्रीमती काजल किरण डनसेना तथा श्रीमती पुष्प मालती गवेल उपस्थित रहीं। अतिथियों ने एम.टी. सुमन चौहान, एम.टी. सुशीला मिरी, मितानिन गोमती डनसेना, रीता सिदार, पदमाबाई यादव, सेवती सिदार सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

मिडिल स्कूल की बालिकाओं ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरा। इसके बाद शिक्षक श्री कमलेश पटेल ने अपने संबोधन में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मितानिन ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और इनके कार्यों से ही गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है।
कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस भी मनाया गया। उपस्थित जनों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह के समापन पर सभी मितानिनों ने आयोजन के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। समारोह ने ग्राम स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मितानिन बहनों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।









