Home चर्चा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, कोसरंगी में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब...

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, कोसरंगी में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि

75
0
आरंग से सिटिजन जर्नलिस्ट गेंद लाल साहू
खरोरा/कोसरंगी – ग्राम कोसरंगी में 29 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी, केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, शामिल होंगे।
प्रमुख अतिथियों में माननीय श्री ध्रुवकुमार मिर्धा जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) तथा श्री श्याम नारंग जी, जिलाध्यक्ष भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोसरंगी की सरपंच श्रीमती दामिनी राजू मिर्झा द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग; गुरु सौरभ साहेब, सभापति जिला पंचायत रायपुर; श्री देवनाथ साहू, अध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग; श्री संजय घृतलहरे, सभापति जनपद पंचायत आरंग; श्री गोविंद साहू, अध्यक्ष साहू समाज भानसोज परिक्षेत्र; श्रीमती मंजुरानी जुगेश चंद्र दास, उपसरपंच ग्राम पंचायत कोसरंगी; विक्रम साहू, अध्यक्ष ग्राम सभा कोसरंगी तथा समस्त पंचगण एवं ग्रामसभा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 20,001 रुपये श्री सुखदेव दास द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 15,001 रुपये लक्ष्मी इक्वाफीड एवं फिश सीड द्वारा, तृतीय पुरस्कार 10,001 रुपये श्रीमती मंजुरानी जुगेश चंद्र दास (उपसरपंच कोसरंगी) द्वारा तथा चतुर्थ पुरस्कार 5,001 रुपये श्री परिमल बर्मन द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ सर्विसर, सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकर, सर्वश्रेष्ठ शॉर्टर सहित अन्य श्रेणियां शामिल हैं।
इस आयोजन की जानकारी आयोजनकर्ताओं द्वारा दी गई, जिनमें तिलक साहू, गैंदलाल साहू, विनोद दास, डॉ. उत्तम साहू, विजय दास, अरुण दास, सुभाष दास, दुजेश साहू, डोमन ध्रुव (शिक्षक), तथा अशोक दास (शिक्षक) शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here