सोमन साहू/आरंग कोसरंगी — ग्राम कोसरंगी में 29 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गुरु खुशवंत साहेब, केबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे। प्रमुख अतिथियों में ध्रुवकुमार मिर्धा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं श्याम नारंग, जिलाध्यक्ष भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोसरंगी की सरपंच श्रीमती दामिनी राजू मिर्झा करेंगी।
विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू, जिला पंचायत रायपुर के सभापति गुरु सौरभ साहेब, भाजपा मंडल आरंग के अध्यक्ष देवनाथ साहू, जनपद पंचायत आरंग के सभापति संजय घृतलहरे, साहू समाज भानसोज परिक्षेत्र के अध्यक्ष गोविंद साहू, ग्राम पंचायत कोसरंगी की उपसरपंच श्रीमती मंजुरानी जुगेश चंद्र दास, ग्राम सभा कोसरंगी के अध्यक्ष विक्रम साहू सहित समस्त पंचगण एवं ग्राम सभा के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
प्रथम पुरस्कार: ₹20,001 — प्रायोजक सुखदेव दास
द्वितीय पुरस्कार: ₹15,001 — प्रायोजक लक्ष्मी इक्वाफीड एवं फिश सीड
तृतीय पुरस्कार: ₹10,001 — प्रायोजक श्रीमती मंजुरानी जुगेश चंद्र दास, उपसरपंच कोसरंगी
चतुर्थ पुरस्कार: ₹5,001 — प्रायोजक परिमल बर्मन
इसके अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें सर्वश्रेष्ठ सर्विसर, सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकर, सर्वश्रेष्ठ शॉर्टर समेत अन्य श्रेणियाँ शामिल हैं।
इस कार्यक्रम की जानकारी आयोजन समिति के सदस्यों—तिलक साहू, गैंदलाल साहू, विनोद दास, डॉ. उत्तम साहू, विजय दास, अरुण दास, सुभाष दास, दुजेश साहू, डोमन ध्रुव (शिक्षक) एवं अशोक दास (शिक्षक)—द्वारा प्रदान की गई।









