रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर यादव समाज युवा प्रकोष्ठ ने के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से मुलाकात करते हुए मड़ई महोत्सव में शामिल होने निमंत्रण दिया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधि मंडल युवा प्रकोष्ठ लाकेश यादव, बलदाऊ यादव, शांति लाल यादव,मानस यादव , अरुण यादव, और अन्य युवा प्रकोष्ठ यादव समाज ने विधायक का सम्मान किया।1 दिसंबर को बूढा महादेव मैदान में होने वाले 19 वें यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव के लिए औपचारिक निमंत्रण सौंपा। विधायक मा अटल श्रीवास्तव को समापन सामोरह मे विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने को लेकर समाज में विशेष उत्साह है।

पिछले दो दशकों से रतनपुर यादव समाज द्वारा आयोजित यह पारंपरिक और ऐतिहासिक मड़ई महोत्सव शहर की सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है। लोकनृत्य, शौर्य प्रदर्शन, पारंपरिक वादन और सांस्कृतिक झांकियों से सजा यह आयोजन प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। समाज का मानना है कि यह महोत्सव न केवल परंपरा और लोककला को सहेजता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को भी मजबूती देता है। इस वर्ष 19वें आयोजन को लेकर तैयारियां और भी भव्य स्तर पर चल रही हैं। बूढा महादेव मैदान में मंच, प्रकाश व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक झांकियों की तैयारियां किया जा रहा हैं। आयोजकों ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में नए आकर्षण जोड़े जा रहे हैं, ताकि दर्शकों को पहले से भी अधिक समृद्ध और मनभावन अनुभव मिल सके।









